Skip to main content

The Talent Farm

The People Behind The Talent Farm

Meaningful change is never created by one person. The Talent Farm is powered by educators, mentors, volunteers, coordinators and supporters who believe that every child deserves the opportunity to learn, grow and dream. Together, we work to create educational experiences that are purposeful, inclusive and focused on the long-term development of young minds.

Shri Sandeep Nambardar (Agriculturist and Social Worker)

जब मुझे पहली बार इस पहल के बारे में पता चला और गाँव के बच्चों को पढ़ाई से जुड़ते देखा, तो मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे लगा कि मुझे भी इसमें अपना योगदान देना चाहिए। रोज़ घर के काम पूरे करने के बाद, शाम से रात 9–10 बजे तक मैं बच्चों के साथ समय देता हूँ, उनकी पढ़ाई में मदद करता हूँ और अनुशासन बनाए रखने का भी ध्यान रखता हूँ।
मेरी कोशिश है कि यह पहल आगे बढ़े, ज्यादा से ज्यादा बच्चे इससे जुड़ें और अच्छी शिक्षा पाएँ, जिससे बच्चों की तरक्की के साथ हमारे गाँव में भी सकारात्मक बदलाव आए।

Shri Sachin Ahlawat (TGT Science in Delhi Government)

मेरा मानना है कि शिक्षा सिर्फ किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, यह किसी व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाने का माध्यम है।
हमारे क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली बच्चे सही मार्गदर्शन और अवसरों की कमी में पीछे रह जाते हैं। इसी सोच के साथ मैंने The Talent Farm से जुड़ने की शुरुआत की जहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सही दिशा और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

सही समय पर सही मार्गदर्शन किसी भी बच्चे की जिंदगी बदल सकता है, यही विश्वास मुझे हर दिन बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है।

⁠Shri Deepak Ahlawat (Businessman, Agriculturist and Social Worker)

गाँव की टैलेंट फॉर्म से जुड़ने का मेरा मुख्य उद्देश्य था, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर उनका भविष्य बेहतर बनाना।

पिछले एक साल के अच्छे परिणामों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया है और हमें भी प्रेरणा दी है। हमारा उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का रास्ता दिखाना है।

Shri Bijender Ahlawat (Businessman and social worker)

टैलेंट फार्म से जुड़ने का मेरा मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय युवाओं को सही अवसर, संसाधन और व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Shri Yeshvir Ahlawat (Ex-servicemen and currently PGT Physical education in Haryana Government)

टैलेंट फार्म से जुड़ने का मेरा ध्येय युवाओं में सैन्य अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना का संचार करना है, ताकि वे न केवल स्वस्थ और सशक्त बनें, बल्कि देश सेवा और समाज निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान दे सकें।

Shri Kuldeep Singh Panghal (Lecturer in Physics
Education department Haryana)

मेरा लक्ष्य टैलेंट फार्म के माध्यम से युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसा सही मार्गदर्शन प्रदान करना है, जिससे कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी मार्गदर्शन के अभाव में पीछे न छूटे।

Shri Pravesh Rathee (General Studies Expert)

मेरा मानना है कि प्रतिभा किसी छात्र की पृष्ठभूमि या स्थान की मोहताज नहीं होनी चाहिए। UPSC Civil Services की तैयारी के दौरान और साथी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए, मैंने हमेशा महसूस किया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को UPSC, HCS और SSC के लिए सही मार्गदर्शन और मेंटरशिप की सबसे ज्यादा जरूरत है। Karnal Sir और Sachin Sir जैसे मेंटर्स से मुझे प्रेरणा मिली, जिन्होंने दिखाया कि सही मार्गदर्शन किसी छात्र की पूरी दिशा बदल सकता है। मैं भी अपने ज्ञान और अनुभव से छात्रों को मेंटर करना चाहता हूँ, और उन्हें उनकी क्षमता पर विश्वास दिलाना चाहता हूँ। 

The Talent Farm मेरे लिए सिर्फ स्वयंसेवा नहीं, यह वापस देने, सीखने और उद्देश्यपूर्ण सेवा का एक अवसर है, जहाँ मैं छात्रों की क्षमता को उपलब्धि में बदलने में मदद कर सकूँ।